Draupadi Murmu Biography in हिंदी द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय age, husband उम्र, पति, सैलरी, बेटी, बेटा, आरएसएस, शिक्षा, राष्ट्रपति, जन्म तारीख, परिवार, पेशा, धर्म, पार्टी, करियर, राजनीति, अवार्ड्स, इंटरव्यू] Draupadi Murmu Biography in Hindi [caste, age, husband, income, daughter, rss, president, sons, qualification, date of birth, family, profession, politician party, religion, education, career, politics career, awards, interview, speech
द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय [Draupadi Murmu biography in Hindi]
Draupadi Murmu Biography in Hindi: द्रौपदी मुर्मु आदिवासी समाज से सम्बंध रखने वाली एक राजनितिज्ञ महिला है। जो हाल ही में काफी चर्चा में है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी द्वारा उन्हें राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए चुना गया था ।
द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं। वह भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी हैं। साल 2022 में हुए राष्ट्रपति के चुनावों में उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया हैं। भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने 18 जुलाई 2022 को होने वाले भारत के राष्ट्रपति चुनाव के लिए झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अपने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चुना था, जो आदिवासी समुदाय से हैं।
इन चुनावों में उनका मुकाबला विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से था। लेकिन इन चुनावों में द्रौपदी मुर्मू ने बड़े अंतर से राष्ट्रपति चुनाव जीता और भारत की राष्ट्रपति चुनी गईं। और क्योंकि बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के पास अपने उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त बहुमत और संख्या थी। इसीलिए द्रौपदी मुर्मू ने भारत का राष्ट्रपति चुनाव आसानी से जीत लिया।
एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किया था। वह, एक आदिवासी महिला नेता, राष्ट्रपति पद की दौड़ के लिए मोदी सरकार की पहली पसंद थीं। जुलाई में हुए राष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा थे, जो पूर्व केंद्रीय मंत्री थे। निर्वाचित राष्ट्रपति, 64 वर्षीय मुर्मू भारत की राष्ट्रपति बनने वाली पहली आदिवासी महिला हैं। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के कैंडिडेट यशवंत सिन्हा के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की है।
आइए जानते हैं कौन हैं द्रौपदी मुर्मू और क्या है भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति और देश की पहली आदिवासी महिला के सत्ता के सर्वोच्च पदों में से एक ‘राष्ट्रपति’ बनने की उनकी सफलता की कहानी।

द्रौपदी मुर्मू के परिवार, शिक्षा, राजनीतिक करियर के बारे में :-
नाम (Name) | द्रौपदी मुर्मू |
जन्म की तारीख (Date Of Birth) | 20 जून, 1958 |
जन्मस्थान (Birth Place) | ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव |
आयु (Age) | 64 वर्ष (2022) |
लम्बाई (Height) | 5 फिट 4 इंच |
पिता (Father Name) | स्वर्गीय बिरंची नारायण टुडु |
माता (Mother Name) | – |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
जाति (Caste) | अनुसूचित जनजाति |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
पति (Husband Name) | स्व. श्याम चरण मुर्मु |
संतान(Children) | दो बेटे और एक बेटी (इतिश्री मुर्मु) |
स्कूल (School) | अपने इलाके के एक विद्यालय में |
कॉलेज (College) | भुवनेश्वर के रमादेवी महिला कॉलेज |
शिक्षा (Educational ) | कला स्नातक |
रुचि (Hobby) | समाज सेवा, गरीबों और दलितों की मदद करना |
पेशा (Profession) | राजनीतिज्ञ |
राजनीतिक दल (Political Party) | भारतीय जनता पार्टी |
द्रौपदी मुर्मू का जन्म
द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में एक संथाल परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू था। उनके दादा और पिता दोनों ही उनके गांव के मुखिया थे
उन्होंने श्याम चरण मुर्मू से शादी की। उनके दो बेटे और एक बेटी थी। दुर्भाग्य से दोनों बेटे और उनके पति तीनों अलग-अलग समय पर समय से पहले मर गए। उनकी बेटी की शादी हो चुकी है और वह भुवनेश्वर में रहती है।
द्रौपदी मुर्मू की शिक्षा
जब इन्हें थोड़ी समझ प्राप्त हुई, तभी इनके माता-पिता के द्वारा इनका एडमिशन इनके इलाके के ही एक विद्यालय में करवा दिया गया, जहां पर इन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई को पूरा किया। इसके पश्चात ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के लिए यह भुवनेश्वर शहर चली गई। भुवनेश्वर शहर में जाने के पश्चात इन्होंने रामा देवी महिला कॉलेज में एडमिशन प्राप्त किया और रामा देवी महिला कॉलेज से ही इन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई कंप्लीट की।
ग्रेजुएशन की एजुकेशन पूरी करने के पश्चात ओडिशा गवर्नमेंट में बिजली डिपार्टमेंट में जूनियर असिस्टेंट के तौर पर इन्हें नौकरी प्राप्त हुई। इन्होंने यह नौकरी साल 1979 से लेकर के साल 1983 तक पूरी की। इसके बाद इन्होंने साल 1994 में रायरंगपुर में मौजूद अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर में टीचर के तौर पर काम करना चालू किया और यह काम इन्होने 1997 तक किया।
द्रौपदी मुर्मू ने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत एक शिक्षक के रूप में की थी। इ
सके बाद उन्होंने धीरे-धीरे राजनीति में कदम रखा।
द्रौपदी मुर्मू का राजनीतिक करियर (Draupadi Murmu Political Career) :
- द्रोपदी मुर्मू ने सन 1997 में भारतीय जनता पार्टी के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की।
- द्रौपदी मुर्मू सन 1997 में रायरंगपुर नगर पंचायत से पहली बार पार्षद के लिए चुनाव लड़ा तथा वहां से चुनाव जीत कर एक पार्षद के रूप में राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की।
- इसी वर्ष 1997 में भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा का राज्य उपाध्यक्ष चुना गया।
- उड़ीसा में यह भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल गठबंधन सरकार में 6 मार्च 2000 से 6 अगस्त 2002 तक वाणिज्य और परिवहन मंत्री के पद पर कार्य किया।
- तथा 6 अगस्त 2002 से 16 मई 2004 तक मछली पालन और विकास राज्यमंत्री के रूप में कार्य किया।
- द्रौपदी मुर्मू 2002 से 2009 तक भारतीय जनता पार्टी के एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रही। तथा 2006 से 2009 तक उड़ीसा में भारतीय जनता पार्टी की एसटी मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रही।
- द्रोपति मुर्मू उड़ीसा के मयूरभंज जिले की रायरंगपुर सीट से दो बार भारतीय जनता पार्टी की टिकट से विधायक भी बनी।
- सन 2013 में फिर से इन्हें भारतीय जनता पार्टी के एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया।
- द्रौपदी मुर्मू सन 2015 में झारखंड की 9वीं राज्यपाल बनी। और यही नहीं वर्ष 2000 में जब से झारखंड राज्य का गठन हुआ है तब से अपना 5 साल का पूरा कार्यकाल (2015-2021) करने वाली यह झारखंड की पहली राज्यपाल भी बनी।
- अब 21 जून 2022 को द्रौपदी मुर्मू को भारतीय जनता पार्टी ने भारत के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित किया गया। तो वहीं विपक्ष की तरह से यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है।
द्रौपदी मुर्मू पुरस्कार
द्रौपदी मुर्मू को वर्ष 2007 में सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए नीलकंठ पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार उन्हें ओडिशा विधानसभा द्वारा दिया गया था।
द्रौपदी मुर्मू की नेट वर्थ
द्रौपदी मुर्मू हाल ही में भारत की 15 राष्ट्रपति बनी और इसी के साथ ये झारखण्ड की पहली महिला राष्ट्रपति बनी मुर्मू की नेट वर्थ 50 लाख – 1 करोड़ होने का अनुमान लगाया जा रहा हैं |
द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय से संबंधित प्रश्न- FAQs
द्रौपदी मुर्मू कौन है ?
द्रौपदी मुर्मू भारत देश की 15 वीं राष्ट्रपति है। साथ ही ये झारखंड से राज्यपाल भी रह चुकी है।
झारखंड की पहली महिला राज्यपाल कौन है?
द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला राज्यपाल है।
द्रौपदी मुर्मू के पति का नाम क्या है?
द्रौपदी मुर्मू के पति का नाम श्री श्याम चरण मुर्मू है। जो इस संसार को त्याग चुके है।
द्रौपदी मुर्मू किस समुदाय से ताल्लुक रखती है?
द्रौपदी मुर्मू उड़ीसा के आदिवासी समुदाय से है।
द्रौपदी मुर्मू का धर्म क्या है?
सनातन हिन्दू धर्म।
द्रौपदी मुर्मू कहां कि रहने वाली है?
द्रौपदी मुर्मू उड़ीसा के मयूरभंज जिले के छोटे से गांव बैदापोसी की रहने वाली है।
द्रौपदी मुर्मू का जन्म स्थान क्या है?
द्रौपदी मुर्मू का जन्म स्थान उड़ीसा के मयूरभंज जिले का छोटा सा गांव बैदापोसी है।
द्रौपदी मुर्मू की बेटी का नाम क्या है?
इतिश्री
द्रौपदी मुर्मू की शिक्षा कितनी है?
ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है।
द्रौपदी मुर्मू के पहले कौन राष्ट्रपति थे?
रामनाथ कोविंद जी थे।